जिलाधिकारी गढ़वाल ने अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करने के दिए निर्देश

admin
1 Min Read

गढ़वाल। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को जनहित में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों, ग्रामीण बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ बेसहारा व्यक्तियों को रैन बसेरों में ठहरने की समुचित सुविधा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करना सुनिश्चित करें।

Share This Article