देहरादून 01 मार्च। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ सभी पोलिंग बूथ पर “बूथ लेवल एजेंट“ (बीएलए) नियुक्त करने के सम्बंध में बैठक की। बैठक में सभी राजनैतिक दलों को पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि आयोग द्वारा मतदाता सूची की तैयारियों और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बनाए रखने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के लिए सभी पोलिंग बूथ पर “बूथ लेवल एजेंट“ (बीएलए) नियुक्त करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति किए जाने से पोलिंग बूथ के अंतर्गत पात्र नागरिकों की सहायता एवं मार्गदर्शन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए राजनैतिक दलों द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी भरकर सभी बीएलए की जानकारी आयोग को उपलब्ध करानी होगी। डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की तैनाती के बाद बीएलओ के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वोटर लिस्ट की शुद्धता के साथ ही और पारदर्शिता के साथ कार्य होगा। बीएलए एक अर्हता तिथि में बीएलओ को 10 फार्म भेज सकते हैं जिसमें मतदाता का नाम शामिल करने, नाम हटाने एवं अन्य प्रविष्ठियां शामिल रहेंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति जल्द से जल्द कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, श्रीमती मुक्ता मिश्र, अनुभाग अधिकारी श्री बसंत रावत सहित भारतीय जनता पार्टी से पंकज शर्मा, संजीव विज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सूर्यकांत धस्माना,शीशपाल सिंह बिष्ट, बहुजन समाज पार्टी से दिग्विजय सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) से अनंत आकाश उपस्थित रहे।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

