चमोली। फायर स्टेशन ज्योर्तिमठ की टीम द्वारा जेपी विद्यालय विष्णु प्रयाग में अग्नि सुरक्षा एवं दुर्घटना के दौरान रेस्क्यू के संबंध में की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी। आज फायर सर्विस ज्योर्तिमठ की टीम द्वारा जेपी विद्यालय विष्णुप्रयाग में अग्निशामक उपकरणों के संचालन के संबंध में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और सुरक्षाकर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक ज्ञान प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत में, फायर स्टेशन की टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर की विभिन्न प्रकार की संचालन प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला, उन्होंने अग्निशामक यंत्रों का सही ढंग से उपयोग करने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए फायर एक्सटिंग्विशर व अन्य उपकरणों का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की। इस दौरान अग्नि दुर्घटनाओं के संभावित कारणों और आग लगने पर तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, उन्हें अग्निशामक दल को सूचित करने की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया। यह जागरूकता छात्रों को न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में बल्कि भविष्य में किसी भी संभावित आपात स्थिति में भी मदद करेगी। कार्यक्रम में आपदा या वाहन दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों की खोज और बचाव (रेस्क्यू ऑपरेशन) पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि जब कोई दुर्घटना होती है, तो घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने और उन्हें प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया क्या होनी चाहिए। रेस्क्यू ऑपरेशन में रोप, स्ट्रेचर और अन्य उपकरणों का उपयोग कैसे किया जाए, इस पर भी जानकारी दी गई, जिससे दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस दौरान उपस्थित सभी स्टाफ को आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्य में प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरणों का उपयोग करने का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यालय में आयोजित यह अग्निशामक और आपदा प्रबंधन कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सुरक्षाकर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। जिसने उन्हें सुरक्षा की दिशा में जागरूक किया गया। जिसके लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा फायर सर्विस की टीम का आभार व्यक्त किया गया।
सुरक्षित भविष्य की ओर एक कदम

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

