धूमधाम के साथ मनाया गया फूलदेई छम्मा देई, जतुक देला उतुक सही

admin
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छोटी-छोटी बालिकाओं ने मां सरस्वती के मंदिर स्कूल की देहली में पुष्प अर्पित किए उनको भेंट दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉक्टर बिपिन जोशी ने कहा फूलदेई देवभूमि उत्तराखंड का एक प्रमुख लोकपर्व है जो गढ़वाल और कुमाऊ दोनों जगह हर्षोल्लास से मनाया जाता है। फूलदेई उत्साह, उमंग और प्रसन्नता और प्रकृति संरक्षण का पर्व है। डॉक्टर जोशी ने बच्चों को फूलों की संज्ञा देते हुए कहा सही खान पान, रहन सहन से देश के भावी कर्णधार बच्चे फूलों की तरह चमके और दमके और मजबूत बनकर मां भारती का मस्तक ऊंचा करे साथ ही बच्चों को अपनी गौरवशाली और वैभवशाली संस्कृति संस्कारों और रीति रिवाजों का ज्ञान परम आवश्यक है। ब्लूमिंग बर्डस स्कूल के प्रधानाचार्य वसंत उपाध्यक्ष ने बच्चों को फूलदेई की बधाई दी और आचार्य डॉक्टर बिपिन जोशी का स्वागत अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में विद्यालय परिसर में रंग बिरंगे फूलों को रोपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, बच्चे उपस्थित रहे।

Share This Article