देहरादून 18 मार्च। मुख्यमंत्री के निर्देशों और स्वस्थ उत्तराखंड विजन को लेकर जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की व्यवस्था में सुधार के साथ ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने नारी निकेतन को पहली बार एंबुलेंस सुविधा प्रदान की है। जिलाधिकारी की पहल पर खनिज न्यास निधि से कोरोनेशन अस्पताल को 28 लाख की लागत से 01 एंबुलेंस तथा 01 मोक्ष वाहन और जिला योजना से 13 लाख की लागत से नारी निकेतन को पहली बार एंबुलेंस सेवा की सौगात मिली है। विधायक खजान दास और जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से इन तीनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मानवता की सेवा के लिए रवाना किया। विधायक राजपुर खजान दास ने स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि 02 एंबुलेंस और 01 शव वाहन मिलने से निश्चित रूप से हमारे नारी निकेतन और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में शव वाहन न होने से कई बार परेशानियां आती थी जो अब दूर हो गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिले के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु निरतंर काम किया जा रहा है। जिससे आम नागरिकों, गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों तक सुगम स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सके। जिले में शव वाहन नहीं होने से दिक्कतें रहती थी। साथ ही कोरोनेशन अस्पताल में अतिरिक्त एंबुलेंस की भी आवश्यकता थी। वही नारी निकेतन में आश्रय लिए असहाय, अनाथ बच्चों, मानसिक दिव्यांग महिलाओं को चिकित्सा हेतु अस्पताल आने जाने के लिए भी कोई डेडिकेटेड एंबुलेंस वाहन अभी तक उपलब्ध नहीं था। आम लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए खनन न्यास और जिला योजना से 02 एंबुलेंस और 01 मोक्ष वाहन क्रय कर चिकित्सा एवं महिला कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। नारी निकेतन के लिए एंबुलेंस वाहन संचालन हेतु पीआरडी से वाहन चालक की नियुक्ति भी कर दी गई है। जिलाधिकारी ने दोनों विभागीय अधिकारियों को वाहनों का उचित उपयोग करते हुए मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मनोज कुमार शर्मा, एसीएमओ डा0 कैलाश गुजियाल, एसीएमओ डा0 वंदना सेमवाल, डा0 निधि रावत, जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
नई एंबुलेंस संचालन से स्वास्थ्य सेवा होगी सुदृढ़, मरीजों को मिलेगी सहुलियत

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

