वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बोले पूर्व सीएम हरीश रावत- भाजपा के ध्रुवीकरण के एजेंडा का है हिस्सा

admin
1 Min Read

वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि पहले भी जब वक्फ संशोधन विधेयक में संशोधन किए गए थे, तब सवाल उठाए गए थे।

हरीश रावत ने कहा कि तब हमने चर्चा के माध्यम से उनका समाधान किया था। लेकिन सरकार समाधान नहीं कर रही हैं। कहा कि ऐसा लगता है कि यह भी भाजपा के ध्रुवीकरण के एजेंडे का हिस्सा है।

Share This Article