International Yoga Day : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया योग, कहा – योग से विश्व हो स्वस्थ और प्रसन्न….

2 Min Read

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर देहरादून की पुलिस लाइन में योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के उपलक्ष में योगाभ्यास कर रहे सभी प्रतिभागियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी कामना है कि योग के प्रयोग से समस्त विश्व के निवासी स्वस्थ और प्रसन्न रहें।

स्वस्थ जीवन जीने की कला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ‘योग’ का अर्थ है ‘जोड़ना’। योग का अभ्यास व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है और स्वस्थ बनाता है। यह सभी मानते हैं कि prevention is better than cure की नीति अधिक प्रभावी है। Prevention के लिए योग बहुत उपयोगी माना जाता है। योग (International Yoga Day) स्वस्थ जीवन जीने की कला है, जिसे अपनाने से मनुष्य के शरीर, मन और समग्र व्यक्तित्व को लाभ होता है।

प्राचीन आध्यात्मिक विरासत में निहित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मंत्री सुबोध उनियाल ने भी योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत में निहित, योग (International Yoga Day) ने सीमाओं को पार कर लिया है और संतुलन और कल्याण के लिए एक वैश्विक शक्ति बन गया है। प्रधान मंत्री के दूरदर्शी प्रयासों के माध्यम से, यह परंपरा एक विश्वव्यापी आंदोलन के रूप में विकसित हुई है।

Share This Article