देहरादून में सम्पन्न हुई तीसरी राज्य स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप

देहरादून। देहरादून स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में 30 और 31 अगस्त को उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से तीसरी राज्य स्तरीय रोल बॉल चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश की विभिन्न खेल अकादमियों और जिलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन चित्रांजलि नेगी ने किया, जबकि मुख्य रेफरी की जिम्मेदारी आर्यन भारद्वाज, अभिमन्यु प्रताप सिंह नेगी, वशिष्ट खत्री, शिवम भारद्वाज सहित अन्य एनआईएस कोचों ने निभाई। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विजय चंदेल, पूजा भारद्वाज, रीना धीमान, गौरव सिसोदिया और शंकर धीमान उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने बताया कि इसी स्टेट चैंपियनशिप के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आगामी अंडर-11 और अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता (आगरा, उत्तर प्रदेश), अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता (जम्मू) तथा सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता (बेंगलुरु) के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा, जिसमें उन्हें अंतरराष्ट्रीय कोचों द्वारा फिटनेस एवं खेल की बारीकियों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
प्रतियोगिता के परिणाम
-
अंडर-11 (लड़के): 1. शकुन स्पोर्ट्स, 2. गुरुकुल वर्ल्ड, 3. दून इंटरनेशनल रिवरसाइड
-
अंडर-11 (लड़कियां): 1. शकुन स्पोर्ट्स, 2. गुरुकुल वर्ल्ड, 3. दून वर्ल्ड स्कूल अकादमी
-
अंडर-14 (लड़के): 1. ग्रीनवुड हिल्स स्कूल, 2. वेलहम बॉयज़, 3. दून इंटरनेशनल रिवरसाइड
-
अंडर-14 (लड़कियां): 1. दून क्लब, 2. मसूरी क्लब
-
अंडर-17 (लड़के): 1. जीडी गोयनका, 2. वेलहम बॉयज़, 3. दून इंटरनेशनल रिवरसाइड
-
अंडर-17 (लड़कियां): 1. हरिद्वार क्लब, 2. टिहरी क्लब
व्यक्तिगत उपलब्धियाँ
-
टॉप स्कोरर (लड़के): आदर्श बिष्ट (आइडियल कॉन्वेंट स्कूल, देहरादून)
-
टॉप स्कोरर (लड़कियां): कीर्ति बंगवाल (शिक्षांकुर द ग्लोबल स्कूल)