मिचेल स्टार्क ने लिया टी20 से संन्यास, टेस्ट और वनडे पर देंगे पूरा ध्यान

Daily Prime Desk
1 Min Read

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

स्टार्क ने 65 टी20 मैचों में 79 विकेट झटके और वे ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में ऐडम ज़म्पा के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

2021 में ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

अब स्टार्क ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने का फ़ैसला किया है।

Share This Article