जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्यसभा में प्रतिनिधित्व, 24 अक्टूबर को होंगे चार सीटों के चुनाव

Daily Prime Desk
1 Min Read

चुनाव आयोग ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर से खाली चार राज्यसभा सीटों पर 24 अक्टूबर 2025 को चुनाव होंगे। उल्लेखनीय है कि इन सीटों पर फरवरी 2021 से कोई सदस्य नहीं था, जिससे जम्मू-कश्मीर संसद के ऊपरी सदन में प्रतिनिधित्व से वंचित था।

 

ये चार सीटें गुलाम नबी आज़ाद, नज़ीर अहमद लावे, मीर मोहम्मद फैयाज़ और शमशेर सिंह के कार्यकाल समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थीं।

 

कार्यक्रम इस प्रकार है –

 

अधिसूचना: 6 अक्टूबर

 

नामांकन की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर

जांच: 14 अक्टूबर

नाम वापसी: 16 अक्टूबर

मतदान: 24 अक्टूबर (सुबह 9 से शाम 4 बजे)

मतगणना: 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे

 

इस चुनावी प्रक्रिया के साथ ही पंजाब की एक राज्यसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा।

Share This Article