लेह में बवाल: प्रदर्शनकारियों ने BJP कार्यालय जलाया, सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल छोड़ी

Daily Prime Desk
1 Min Read

लद्दाख की जनता राज्य की मांग को लेकर पिछले कई हफ्तों से आंदोलनरत है। बुधवार को यह आंदोलन अचानक हिंसा में बदल गया। लेह में प्रदर्शनकारियों ने BJP कार्यालय में आग लगा दी, पथराव किया और पुलिस वाहन पर हमला कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी और लद्दाख फेस्टिवल तक रद्द कर दिया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कई लोग घायल हुए। वांगचुक ने दावा किया कि 3 से 5 युवाओं की मौत भी हुई है।

इसी बीच 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शांति से होना चाहिए और हिंसा सही दिशा नहीं है।

लद्दाख को 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग कर UT बनाया गया था, लेकिन विधान सभा न होने से स्थानीय लोग असंतुष्ट हैं। वे चाहते हैं कि क्षेत्र को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में जगह मिले।

Share This Article