एशिया कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, ट्रॉफी लेने से इनकार कर भड़का विवाद – सूर्यकुमार बोले, “मैंने ऐसा कभी नहीं देखा”

Daily Prime Desk
1 Min Read

दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन पर सिमट गया। जवाब में भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 150/5 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

हालाँकि जीत के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। इसी कारण पोस्ट-मैच सेरेमनी करीब 2 घंटे तक रुकी रही और खिलाड़ी ग्राउंड पर ही इंतजार करते रहे।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मुद्दे पर कहा, “मैंने कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा कि विजेता टीम को ट्रॉफी न दी जाए। हमारी मेहनत और पसीने से कमाई गई इस जीत का सम्मान होना चाहिए। यह फैसला टीम का था और किसी बाहरी दबाव में नहीं लिया गया।”

इस घटनाक्रम ने एशिया कप 2025 के फाइनल को यादगार तो बना दिया, लेकिन विवाद के चलते इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी।

Share This Article