सऊदी-पाक रक्षा समझौते के बाद बड़ा झटका, इजरायल ने पाकिस्तानी जहाज पर किया हमला, 24 लोगों की जान पर संकट

Daily Prime Desk
1 Min Read

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए डिफेंस डील के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते के कुछ ही रोज बाद इजरायल ने एक पाकिस्तानी जहाज पर हमला कर दिया। इस हमले में जहाज पर मौजूद 24 पाकिस्तानी नागरिकों की जान पर बन आई और वे मौत के साये में फंस गए।

सऊदी और पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले रणनीतिक रक्षा संधि (Strategic Defence Pact) पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें यह तय हुआ था कि अगर किसी एक देश पर हमला होगा तो दूसरा देश उसकी रक्षा के लिए खड़ा होगा। इस समझौते को लेकर पश्चिम एशिया की राजनीति पहले ही गरमाई हुई थी।

अब इजरायल के हमले के बाद यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में मध्य-पूर्व की जंग का दायरा और बढ़ सकता है। पाकिस्तान इस हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने की तैयारी में है।

Share This Article