देश
भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दिसंबर में पीएम मोदी संग शिखर वार्ता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत दौरे की पुष्टि कर दी है। क्रेमलिन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पुतिन दिसंबर 2025 की शुरुआत में नई दिल्ली आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
यह यात्रा भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। पिछले साल यह बैठक नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार दोनों देश ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
पुतिन ने पीएम मोदी को अपना “प्रिय मित्र” बताते हुए भारत को भरोसेमंद साझेदार कहा है। वहीं, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी पुष्टि की है कि पुतिन की यात्रा की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं और यह दिसंबर के पहले सप्ताह में संभव होगी।




