एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, बर्मिंघम में आपात लैंडिंग; दिल्ली की वापसी उड़ान रद्द

Daily Prime Desk
1 Min Read

एयर इंडिया की अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रही उड़ान संख्या AI117 को रविवार को तकनीकी खामी के चलते आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में Ram Air Turbine (RAT) अपने आप सक्रिय हो गया, जिसके बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर आपात प्रक्रिया अपनाई।

एयरलाइन ने बताया कि यह एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान था और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। RAT के सक्रिय होने के बावजूद सभी प्रणालियाँ सामान्य रूप से काम कर रही थीं।

एहतियात के तौर पर विमान को ग्राउंड कर निरीक्षण किया गया है और उसकी वापसी उड़ान AI114 (बर्मिंघम से दिल्ली) को रद्द कर दिया गया है। एयर इंडिया यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था कर रही है।

Share This Article