आधिकारिक घोषणा — इंडिगो शुरू करेगी दिल्ली-चीन सीधी उड़ानें

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी IndiGo ने रविवार को घोषणा की है कि वह 10 नवंबर 2025 से दिल्ली और चीन के गुआंगज़ौ (Guangzhou) शहर के बीच प्रतिदिन सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी।

एयरलाइन का कहना है कि इस नए रूट की शुरुआत से भारत और चीन के बीच व्यापारिक और पर्यटन संबंधों को मजबूती मिलेगी।

करीब पाँच साल बाद दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर से शुरू हो रही हैं।

कंपनी ने बताया कि यह उड़ान Airbus A320 विमान से संचालित की जाएगी और यात्रियों को समय की बड़ी बचत होगी।

IndiGo ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही वह दिल्ली से हनोई (वियतनाम) के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करेगी।

Share This Article