नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारत के प्रमुख भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित पिपिंग समारोह में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की पदवी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी सहित अन्य उच्च सैन्य अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में चोपड़ा ने कहा कि यह सिर्फ एक सम्मान नहीं बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। 

चोपड़ा ने भारतीय सेना में 2016 में नायब सूबेदार के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ की थी और इसके बाद उन्होंने कई पदोन्नतियाँ पाई हैं। 

Share This Article