विदेश

धरती पर स्वर्ग जैसी सऊदी अरब की NEOM सिटी: बिना गाड़ियों, बिना प्रदूषण के नया जीवन मॉडल

सऊदी अरब इन दिनों दुनिया का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “NEOM” तैयार कर रहा है। यह एक ऐसी स्मार्ट सिटी होगी, जो पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) पर आधारित होगी और कार्बन उत्सर्जन शून्य (Zero Carbon) रखने का लक्ष्य रखती है। यह परियोजना “Vision 2030” का हिस्सा है, जिसके तहत देश अपनी अर्थव्यवस्था को तेल से आगे बढ़ाना चाहता है।

26,500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह प्रोजेक्ट रेड सी के किनारे बन रहा है। इसमें कई जोन शामिल हैं – The Line, Oxagon, Trojena, Sindalah और Magna
‘The Line’ इसका सबसे चर्चित भाग है — एक 170 किमी लंबी रेखाकार नगरी जहाँ कोई सड़क, गाड़ी या प्रदूषण नहीं होगा। हर सुविधा पाँच मिनट की पैदल दूरी पर होगी।

‘Trojena’ क्षेत्र में बर्फीली पर्वतों के बीच स्की रिसॉर्ट और एडवेंचर टूरिज्म हब तैयार हो रहा है, जबकि ‘Oxagon’ को दुनिया का सबसे आधुनिक औद्योगिक बंदरगाह शहर कहा जा रहा है।

NEOM में AI, रोबोटिक्स, और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से उन्नत जीवन देने का लक्ष्य है। सऊदी सरकार का दावा है कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर न केवल पर्यटन बढ़ाएगा, बल्कि रोजगार और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई दिशा देगा।

Related Articles

Back to top button