चक्रवात मोंथा का कहर: आंध्र, ओडिशा और तमिलनाडु में रेड अलर्ट; ट्रेनें-फ्लाइटें रद्द, एनडीआरएफ अलर्ट पर

Daily Prime Desk
1 Min Read

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात मोंथा (Cyclone Montha) अब एक गंभीर चक्रवात का रूप ले चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह अगले 24 घंटे में और तीव्र होकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है।
इस संभावित खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कई जिलों में 110 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की आशंका है, जबकि तटीय इलाकों में 13 फीट तक ऊँची लहरें उठ सकती हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर 50 से अधिक ट्रेनें और कई फ्लाइटें रद्द या डायवर्ट कर दी गई हैं।
एनडीआरएफ और आर्मी की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। तटीय जिलों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

Share This Article