भारत-अमेरिका के बीच 10 साल का ऐतिहासिक रक्षा समझौता, रणनीतिक साझेदारी के नए युग की शुरुआत

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारत और अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाते हुए 10 साल का ऐतिहासिक Defence Cooperation Framework Agreement साइन किया है। इस समझौते पर हस्ताक्षर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा सचिव पिट हेगसेथ के बीच मलेशिया के कुआलालंपुर में हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुए।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता अगले दशक तक दोनों देशों के बीच रक्षा उत्पादन, तकनीकी साझेदारी, इंटेलिजेंस एक्सचेंज, और सामरिक सहयोग को मज़बूत करेगा।
अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा कि यह Indo-Pacific क्षेत्र में “स्थिरता और विश्वास” बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है, वहीं राजनाथ सिंह ने इसे भारत-अमेरिका संबंधों में “नए अध्याय की शुरुआत” बताया।

समझौते के तहत दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास, रक्षा अनुसंधान परियोजनाएं, और आधुनिक तकनीक के आदान-प्रदान को प्राथमिकता देंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह करार चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Share This Article