उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे: मुख्यमंत्री धामी बोले – ‘अब शुरू होगी विकास की नई यात्रा’, अगले 25 वर्षों का रोडमैप तैयार होगा

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तराखंड के गठन को 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य अब अपने विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

धामी ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि राज्य सरकार अगले 25 वर्षों के लिए एक ‘विजन रोडमैप’ तैयार करेगी, जो उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं, प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि दर्ज की गई है, और राज्य में अब तक 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार ग्रीन एनर्जी, बागवानी, एडवेंचर टूरिज़्म और डिजिटल इनोवेशन पर फोकस करेगी।

Share This Article