वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला टीम पर बीसीसीआई ने बरसाया इनाम, ₹51 करोड़ देने का ऐलान

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर धनवर्षा कर दी है। बोर्ड ने घोषणा की है कि वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम को ₹51 करोड़ का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि यह इनाम देश की बेटियों के शानदार प्रदर्शन और मेहनत का सम्मान है। यह राशि खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम में भी बांटी जाएगी।
आईसीसी द्वारा विजेता टीम को दी जाने वाली राशि से यह रिवॉर्ड कहीं अधिक है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

Share This Article