अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास: सबसे कम गेंदों में पूरे किए 1000 टी20 रन

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में युवा सनसनी अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से नया इतिहास रच दिया।

उन्होंने तूफानी अंदाज़ में खेलते हुए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक की पारी में बेहतरीन टाइमिंग, स्ट्रोक प्ले और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। उनके इस प्रदर्शन से भारतीय फैंस रोमांचित हो उठे और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों की बौछार हो गई।

अभिषेक शर्मा अब भारतीय टीम की नई उम्मीद के रूप में उभर रहे हैं, जिन्होंने अपने छोटे से करियर में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

Share This Article