ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी! भारत ए टीम की कप्तानी संभालेंगे पंत

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। पंत को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार-दिवसीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है। यह मुकाबला 30 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा।

पंत लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर थे, और अब उनकी यह वापसी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। माना जा रहा है कि इस सीरीज में उनका प्रदर्शन टीम इंडिया में उनकी वापसी का रास्ता साफ कर सकता है।

Share This Article