देश/दुनियाविदेशव्यापार

अमेरिका ने भारत को 93 मिलियन डॉलर के हथियार बेचने की मंजूरी दी, जवे‍लिन मिसाइल और एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल शामिल

भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को नई मजबूती देते हुए अमेरिका ने भारत को 93 मिलियन डॉलर के हथियार बेचने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस सौदे की जानकारी अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने जारी की, जिसके तहत भारत को FGM-148 Javelin एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम, कमांड लॉन्च यूनिट, और Excalibur (M982A1) गाइडेड आर्टिलरी प्रोजेक्टाइल उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस पैकेज में 100 जवे‍लिन मिसाइलें, 25 लॉन्च यूनिट, 216 एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल, साथ ही लाइफ-साइकल सपोर्ट, ट्रेनिंग, मरम्मत, क्वालिटी एश्योरेंस, और तकनीकी सहायता भी शामिल है। DSCA के अनुसार, यह सौदा भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय खतरों को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह मंजूरी 20 नवंबर 2025 को दी गई और इसे भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने वाला कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button