मनोरंजन

DDLJ के 30 साल पूरे: शाहरुख–काजोल ने लंदन में किया ‘राज–सिमरन’ स्टैच्यू का भव्य अनावरण

फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज़ के 30 साल पूरे होने के मौके पर लंदन के प्रसिद्ध लीसेस्टर स्क्वायर में एक ऐतिहासिक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर फ़िल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान और काजोल ने खुद अपने ऑनस्क्रीन किरदार राज और सिमरन की कांस्य प्रतिमा (ब्रॉन्ज स्टैच्यू) का अनावरण किया।

4 दिसंबर 2025 को हुए इस विशेष आयोजन में दुनियाभर से आए प्रशंसकों की भारी भीड़ मौजूद रही। यह स्टैच्यू उस प्रतिष्ठित ‘सीन’ को दर्शाता है, जिसने DDLJ को भारतीय सिनेमा का एक कालजयी प्रेम–कहानी बना दिया। प्रतिमा लगाने के पीछे उद्देश्य भारतीय सिनेमा के वैश्विक प्रभाव और इस क्लासिक फिल्म की ऐतिहासिक लोकप्रियता को सम्मान देना है।

इस मौके पर शाहरुख और काजोल ने मीडिया और प्रशंसकों से बातचीत करते हुए कहा कि यह फ़िल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके जीवन का एक यादगार अध्याय है। प्रतिमा के सामने दोनों कलाकारों ने पोज़ देकर इस समारोह को और यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button