पीएम मोदी का असम दौरा: 17 जनवरी से दो दिवसीय यात्रा, काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखेंगे आधारशिला, दो अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Daily Prime Desk
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी 2026 से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में बनने वाले ‘काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर’ की आधारशिला रखेंगे, जिससे वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी असम को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात देते हुए दो ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये ट्रेनें उत्तर-पूर्व और देश के अन्य हिस्सों के बीच संपर्क को और मजबूत करेंगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और आवागमन को नई गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को असम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य सरकार और प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरे से असम में बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा मिलेगी और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।

Share This Article