जर्जर स्कूलों की रिपोर्ट में लापरवाही पड़ी भारी, देहरादून DM सविन बंसल ने शिक्षा अधिकारियों की सरकारी गाड़ियां जब्त करने के दिए आदेश

Daily Prime Desk
1 Min Read

देहरादून में जर्जर स्कूल भवनों की रिपोर्ट सौंपने में हुई देरी को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी की लापरवाही को गंभीर मानते हुए उनकी सरकारी गाड़ियां जब्त करने के निर्देश जारी किए हैं।
डीएम ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जर्जर स्कूल भवनों को लेकर समय पर रिपोर्ट न मिलने से प्रशासनिक कार्रवाई प्रभावित हो रही थी।
डीएम की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में करीब 100 स्कूलों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी गई। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी लापरवाही सामने आने पर और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

Share This Article