हरिद्वार रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: ₹460 करोड़ की योजना को मंजूरी, अर्धकुंभ से पहले मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Daily Prime Desk
1 Min Read

धार्मिक नगरी हरिद्वार के रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यात्रियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण और आधुनिकीकरण के लिए ₹460 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आगामी अर्धकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

परियोजना के तहत स्टेशन भवन का पूर्ण रूप से नवीनीकरण किया जाएगा। आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल सूचना बोर्ड, बेहतर लाइटिंग, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना से भीड़ प्रबंधन आसान होगा और अर्धकुंभ जैसे बड़े आयोजनों में यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।

Share This Article