भारतीय बैडमिंटन को बड़ा झटका, ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने पेशेवर खेल से लिया संन्यास

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने आधिकारिक तौर पर पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) को भी दे दी है। साइना का यह फैसला भारतीय खेल जगत के लिए एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से चल रही चोटों और शारीरिक समस्याओं के कारण साइना के लिए उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो गया था। उन्होंने पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों से दूरी बना रखी थी और अब उन्होंने अपने करियर को औपचारिक रूप से विराम देने का निर्णय लिया है।

साइना नेहवाल भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी थीं, जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने अपने करियर में कई सुपर सीरीज खिताब जीते और एक समय दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी भी रहीं।

Share This Article