फिल्म The Kerala Story 2 के ट्रेलर पर सोशल मीडिया में विवाद, ‘बीफ-परोठा’ को लेकर मलयाली यूजर्स का तीखा रिएक्शन, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

Daily Prime Desk
1 Min Read

फिल्म The Kerala Story 2 के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। ट्रेलर के एक दृश्य में हिरासत में रखी गई महिला द्वारा बीफ खाने से इनकार करने वाले सीन पर मलयाली समुदाय, खासकर महिलाओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने “बीफ-परोठा” से जुड़े मीम्स और वीडियो शेयर कर इस दृश्य का मजाक उड़ाया। कई लोगों ने इसे केरल की खान-पान संस्कृति के गलत चित्रण के रूप में देखा।

इस विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है और कई नेताओं ने फिल्म के कंटेंट पर सवाल उठाते हुए आलोचना की है। वहीं फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Share This Article