भारत-इजरायल संबंधों को नई दिशा देगा पीएम मोदी का दौरा, संसद को करेंगे संबोधित

भारत और नरेंद्र मोदी 25 फरवरी 2026 से दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इजरायल जाएंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे को दोनों देशों के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में रक्षा सहयोग, तकनीकी साझेदारी, व्यापार विस्तार और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों के सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए जाने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत-इजरायल के बढ़ते रणनीतिक साझेदारी संबंधों को नई गति देगा। हालांकि, प्रधानमंत्री के प्रस्तावित संबोधन को लेकर इजरायल के कुछ विपक्षी दलों ने बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। इसके बावजूद संसद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित किया जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीतिक स्थिति को और मजबूत करेगा तथा रक्षा, कृषि और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देगा।



