दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग आज अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked 2026 इवेंट का आयोजन कर रहा है, जिसमें कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। भारत में यह इवेंट रात 11:30 बजे शुरू होगा और इसे लाइव स्ट्रीम के जरिए दुनिया भर में देखा जा सकेगा।
नई Galaxy S26 सीरीज में Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन पेश किए जाने की उम्मीद है। खास तौर पर Galaxy S26 Ultra को लेकर काफी चर्चा है, जिसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा, एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स और हाई-एंड परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।
कंपनी का लक्ष्य इस नई सीरीज के जरिए प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना है। बेहतर कैमरा तकनीक, तेज प्रोसेसर और स्मार्ट AI टूल्स के साथ यह सीरीज मोबाइल टेक्नोलॉजी के नए मानक स्थापित कर सकती है।


