भारत-इज़राइल संबंधों में ऐतिहासिक पल — Narendra Modi ने Knesset को किया संबोधित, सर्वोच्च सम्मान से नवाज़े गए

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारत और इज़राइल के संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इज़राइल यात्रा के दौरान इज़राइली संसद को संबोधित कर इतिहास रच दिया। वे इज़राइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

इस अवसर पर उन्हें इज़राइली संसद के सर्वोच्च सम्मान “स्पीकर ऑफ द नेसेट” मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी, कूटनीतिक सहयोग और बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री के स्वागत में इज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने भारतीय परिधान पहनकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने भारत और इज़राइल के संबंधों को “आयरन दोस्ती” बताते हुए कहा कि दोनों देश सुरक्षा, तकनीक, व्यापार और नवाचार के क्षेत्रों में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत-इज़राइल संबंधों को नई ऊंचाई देने के साथ वैश्विक स्तर पर दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत करेगी।

Share This Article