मिडिल ईस्ट तनाव का असर: श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, भारत में भी ईंधन और सीमेंट महंगाई की आशंका गहराई

Daily Prime Desk
1 Min Read

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। तेल आपूर्ति प्रभावित होने के चलते श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जहां कीमतों में करीब 79 से 81 श्रीलंकाई रुपये तक की वृद्धि हुई है।

इस बढ़ती महंगाई का असर भारत पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति लंबे समय तक बनी रही, तो भारत में ईंधन की कीमतों के साथ-साथ सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री भी महंगी हो सकती हैं।

Share This Article