जनवरी के रिकॉर्ड हाई से टूटा सोना, 24 कैरेट गोल्ड में भारी गिरावट

Daily Prime Desk
1 Min Read

जनवरी 2026 के रिकॉर्ड स्तर से सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट और बाजार का पूरा विश्लेषण।

 

Gold Price Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 2 अप्रैल 2026 की शाम तक 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर करीब 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

गौरतलब है कि 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट लगभग 1,75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद से लगातार बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और मार्च के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, शादी और त्योहारों के सीजन से पहले यह गिरावट खरीदारों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

Share This Article