घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हालिया तेजी के बाद अब गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,56,200 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज की गई, जो पिछले सत्र की तुलना में लगभग ₹1,600 कम है।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव देश के प्रमुख शहरों में ₹1,41,348 से ₹1,43,210 प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है।
दूसरी ओर, Multi Commodity Exchange (MCX) पर जून का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट उतार-चढ़ाव के बीच लगभग ₹1,53,152 पर ट्रेड करता देखा गया।


