उत्तराखंड सरकार ने छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए एक अहम कदम उठाया है। ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ के तहत राज्य के 11,000 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे सिविल सेवा, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।


