जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच वांगचुक का संदेश, संसद में शिक्षा मुद्दा उठा तो खत्म होगा अनशन

Daily Prime Desk
1 Min Read


दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र में शिक्षा जवाबदेही पर चर्चा का भरोसा मिलने पर वांगचुक अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर देंगे। उन्होंने राजनीतिक नेताओं से सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर इस संबंध में आश्वासन देने का आग्रह किया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च के लिए कोई अनुमति न तो मांगी गई और न ही दी गई है।

Share This Article