भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरी पर, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; जानिए क्यों है यह खास

Daily Prime Desk
1 Min Read

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने स्वच्छ और हरित परिवहन की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ‘NaMo Green Rail’ को शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकती है और करीब 2,600 यात्रियों की क्षमता रखती है। इसमें दो हाइड्रोजन चालित ड्राइविंग कार और आठ यात्री कोच लगाए गए हैं।

इस परियोजना की खास बात यह है कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से चलने वाली ट्रेन प्रदूषण बेहद कम करती है, क्योंकि इसके संचालन के दौरान सीधे तौर पर केवल जलवाष्प का उत्सर्जन होता है।

भारतीय रेलवे इस पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से हाइड्रोजन स्टोरेज, रिफ्यूलिंग और परिचालन व्यवस्था का परीक्षण करेगा। सरकार का मानना है कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत, हरित ऊर्जा और 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Share This Article