
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को दबाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 150 अंक नीचे था, जबकि निफ्टी में सिर्फ 8 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, कारोबार खत्म होने तक बिकवाली बढ़ गई और सेंसेक्स 388 अंक गिरकर बंद हुआ। निफ्टी भी 112 अंक नीचे रहा।
बाजार में कमजोरी के पीछे बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों और रुपये में कमजोरी जैसे कारकों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

