चमोली में टनल हादसा: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में मलबा घुसने से 7 मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के बीच टनल में पानी और मलबा घुसने से वहां काम कर रहे मजदूर प्रभावित हो गए।

राहत और बचाव दल ने कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार हादसे में सात मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मजदूर की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं

Share This Article