उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 14 से 17 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन को विशेष रूप से संवेदनशील और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, जलभराव और सड़क बाधित होने जैसी परिस्थितियों की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।


