देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आधी रात से राजधानी में लगातार बरस रहे बादल

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तराखंड में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में आधी रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना जताई है। प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article