मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से पहुंचीं बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर बहनों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है।

