मसूरी में बदला मौसम, कभी धूप तो कभी बारिश और कोहरे ने बढ़ाई ठंड

Daily Prime Desk
1 Min Read

सोमवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। दिनभर कभी तेज धूप खिली तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। अपराह्न करीब तीन बजे अचानक बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सुबह से शाम तक मसूरी शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। ठंड बढ़ने के कारण स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। बदलते मौसम का असर पर्यटन पर भी नजर आया और प्रमुख पर्यटक स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।

दिल्ली से मसूरी घूमने पहुंची पर्यटक ज्योति ने बताया कि यहां कभी धूप, कभी कोहरा और कभी बादल छाने से मौसम काफी सुहाना हो गया है। बारिश और ठंड के बीच मसूरी का बदला मौसम पर्यटकों के लिए अलग अनुभव लेकर आया।

Share This Article