दिल को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ एक दिन अपनी सेहत का ध्यान रखना पर्याप्त नहीं है। दिल की सेहत इस बात पर निर्भर करती है कि हम रोजाना क्या खाते हैं, कितनी शारीरिक गतिविधि करते हैं, कितनी नींद लेते हैं और अपनी सेहत की कितनी नियमित निगरानी करते हैं।
कई बार शरीर में बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बना रह सकता है। ऐसे में रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ आसान और स्वस्थ आदतों को शामिल करना महत्वपूर्ण हो जाता है।
वर्ल्ड हार्ट डे से पहले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ग्यांती आरबी सिंह ने दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जिन्हें दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना मुश्किल नहीं है। नियमित खान-पान, शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और स्वास्थ्य पर नजर रखने जैसी आदतें हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

