नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई लगातार जारी है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कहानी आस्था और विश्वास पर आधारित है और रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत हालांकि बहुत तेज नहीं रही। पहले दो हफ्तों में फिल्म का कलेक्शन बजट के मुकाबले भी कम था। लेकिन तीसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई में अचानक तेजी देखने को मिली। इसके बाद फिल्म के गानों और कहानी की चर्चा बढ़ने लगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन लगातार मजबूत होता गया।
फिल्म को रिलीज हुए डेढ़ महीने से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद कमाई का सिलसिला थमा नहीं है। रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये और सोमवार को 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 309 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।


