देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने लगा है। शनिवार, 25 अक्तूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, दोपहर बाद केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई।
मौसम में बदलाव के कारण मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।


