आगरा: गलत खानपान, तनाव, धूम्रपान, मोटापा और मधुमेह के कारण कम उम्र में हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। अब 25 साल की उम्र में भी हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं।
फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 6.0 कार्यशाला के पहले दिन विशेषज्ञों ने इस विषय पर चर्चा की।
पद्मश्री डॉ. दलजीत सिंह गंभीर ने बताया कि फास्ट फूड, देर रात तक जागना, धूम्रपान, तनाव और पर्याप्त नींद नहीं लेना हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। नौकरीपेशा युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले देखने को मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के मरीजों में करीब 20 प्रतिशत 40 साल से कम और लगभग 7 प्रतिशत 30 साल से कम उम्र के हैं।
विशेषज्ञों की सलाह: संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें और धूम्रपान से बचें।


